AyurvedaDuniya

Ayurveda | Means Natural World

Search This Blog

Breaking

Podina पोदीना खाओगे तो रहोगे इन बीमारियों से कोसो दूर In Hindi

Podina पोदीना के गुण

Podina_Mint-leaves benefits in hindi by ayurvedaduniya

पोदीना जिसे Talledmint, Mentha Spicata, Spear Mint भी कहा जाता है के बहुत फायदे या गुण है। पोदीना लगभग संसार के सभी देशो में उगाया जाता है और भारत के तो लगभग सभी प्रदेशो में उगाया जाता है। आखिर क्यू? किया है ऐसा इस पौधे में? क्यू ये घर - घर में उगाया जाता है? इन सबका एक ही जवाब है क्योकि इस पौधे के इतने गुण है के इस पोस्ट में लिखना संभव नहीं। आइये इस पोस्ट में हम आपको बताते हैं पुदीने के कुछ ऐसे ही लाजवाब गुणों के बारे में।

पुदीने के गुण
Podina Benefits

  • जहरीले कीड़ो के काटने पर पोदीने के पत्तो को पीसकर काटे गए हिस्से पर लगाने से और पत्तो का रस 2 - 2 चम्मच की मात्रा में दिन में 3 बार पिने से आराम मिलता है। 

  • मुंह में बदबू आने पर पुदीने का सेवन करना चाहिए। पुदीने के रस को पानी में मिलाकर कुल्ला करने से मुंह की बदबू दूर होती है। इससे मुंह में ठंडक का भी एहसास होता है।

  • पोदीना हाजमे के लिए एक अच्छा स्त्रोत है। इसके सेवन से पाचन क्रिया दुरूस्त रहती है। पोदीना की चटनी बहुत स्वादिष्ट होती है। पोदीना शानदार एंटीबॉयटिक की तरह काम करता है।

  • पोदीना का रस किसी घाव पर लगाने से जख्म जल्दी भर जाते हैं। यदि किसी घाव से बदबू आ रही है तो इसके पत्ते का लेप लगाने से बदबू आना बंद हो जाती है।

  • पोदीना कई प्रकार के चर्म रोगों को समाप्त करता है। चर्म रोग होने पर पोदीना के पत्तों का लेप लगाने से आराम मिलता है।

  • गर्मी में लू लगने के के बाद पुदीने का सेवन करना चाहिए। लू लगने पर रोगी को पुदीने का रस और प्याज का रस देने से फायदा होता है।

  • हैजा होने पर पोदीना बहुत फायदा करता है। हैजा होने पर पोदीना, प्याज का रस, नींबू का रस बराबर-बराबर मात्रा में मिलाकर पिलाने से लाभ होता है।

  • उल्टी होने पर आधा कप पोदीना का रस हर दो घंटे पर रोगी को पिलाइए, इससे उल्टी आना बंद हो जाएगा।

  • अजीर्ण होने पर पुदीने का रस पानी में मिलाकर पीने से फायदा होता है।

  • पेटदर्द होने पर पुदीने को जीरा, हींग, काली मिर्च में नमक मिलाकर पीने से पेट का दर्द समाप्त हो जाता है।

  • महिला को प्रसव के समय पुदीने का रस पीना चाहिए, इससे आसानी से प्रसव हो जाता है।

  • बुखार होने पर पोदीना पीना चाहिए, इससे बुखार में फायदा होता है। बुखार में पुदीने को पानी में उबालकर थोड़ी चीनी मिलाकर उसे गर्म-गर्म चाय की तरह पीना चाहिए।

  • हिचकी आने पर पोदीना का प्रयोग करना चाहिए, इससे हिचकी आना बंद हो जाता है।

  • ताजा-हरा पोदीना पीसकर चेहरे पर बीस मिनट तक लगा लें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे त्वचा की गर्मी समाप्त होती है।

No comments:

Post a Comment